लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा सरकार : माता प्रसाद पांडे ।
नोएडा ने मजदूरों से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रोका ।

नोएडा/ग्रेटर नोएडा:- गत दिनों में नोएडा में वेतनमान में वृद्धि को लेकर मजदूरों के आंदोलन पर लाठी चार्ज करने और बड़ी संख्या में मजदूरों को जेल भेजने के मामले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में नोएडा पंहुचा। जहाँ डीएनडी पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और पुलिस के बीच में तीखी बहस भी हुई। पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और प्रशासिक अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने किसी भी निर्दोष व्यक्ति को पर कार्यवाई न करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि नोएडा में मजदूरों का हुआ आंदोलन उग्र होना भाजपा सरकार की बड़ी विफलता है। भाजपा सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे श्रमिकों और मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। मजदूरों की पीड़ा सुनने आए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मजदूर और मजदूरों के परिवार से नहीं मिलने देना लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा सरकार मजदूरों हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की सच्चाई उजागर होने के डर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मजदूर और श्रमिकों के हितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए उनकी आवाज सदन में उठाने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति अपनाते हुए श्रमिकों का शोषण कर रही है। श्रमिकों को 12-12 घंटे काम करने के बाद भी उन्हें उचित मजदूरी नहीं मिल रही है। सरकार से अपने हक मांगने पर अपराधियों की तरह पीड़ित कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाना चाहिए और उनकी समस्याओं को सुन तत्काल निस्तारण करने की व्यवस्था करनी चाहिए। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, विधायक कमाल अख्तर, विधायक अतुल प्रधान, विधायक पंकज मलिक, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, फकीर चंद नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, बीरसिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
[banner id="1202"]




