उमा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले।
उमा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले।

ग्रेटर नोएडा।उमा पब्लिक स्कूल, इकोटेक-11, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में देश-विदेश की टीमें उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन कर रही हैं। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में कुल 35 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
अंडर 14 के मुकाबले।
अंडर 14 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ ने किसी स्कूल ओसियां को 3-0 से, एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने इंडियन स्कूल गुब्बारा को 2-0 से, वहीं बिरला पब्लिक स्कूल और नेवी चिल्ड्रन स्कूल दिल्ली का मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
अंडर-17 वर्ग के प्रमुख मुकाबले।
अंडर-17 वर्ग में विलम्मल विद्यालय वनाग्राम ने हार्टफुलनेस कान्हा इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से, डॉन बॉस्को स्कूल मुंबई ने उमा पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा को 1-0 से पराजित किया। वहीं आत्मीय विद्या मंदिर सूरत और मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर का मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
अंडर-19 वर्ग के मुकाबले।
अंडर-19 वर्ग में शांतिनिकेतन इंडियन स्कूल, दोहा ने इंडियन स्कूल मस्कट को 1-0 से, ममता मॉडर्न स्कूल विकासपुरी ने इंदौर पब्लिक स्कूल आमीन केंपस इंदौर को 2-0 से, फैकेल्टी हायर सेकेंडरी स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ को 7-1-से, वही आर्मी पब्लिक स्कूल दीदी और हेब्रोन स्कूल न्यू रंगिया दार्जिलिंग का मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति।
इस अवसर पर सीबीएसई पर्यवेक्षक श्री सुशील त्यागी जी, श्री भीम त्यागी जी, विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विपिन भाटी जी, एमडी श्री सचिन चौधरी जी, निदेशिका-प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता शर्मा जी तथा प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वशिष्ठ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन, टीम भावना और जीत के प्रति समर्पण विशेष रूप से देखने को मिल रहा है। यह चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल कौशल, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान कर रही है।

