Blog

सशक्त महिला उद्यमी संगठन का ऐतिहासिक शुभारंभ।

 

सशक्त महिला उद्यमी संगठन का ऐतिहासिक शुभारंभ।

ग्रेटर नोएडा, । गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ा। महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को समर्पित सशक्त महिला उद्यमी संगठन का शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। संगठन की संस्थापक अध्यक्ष खुशबू सिंह के नेतृत्व में आयोजित लॉन्च सेरेमनी में जिले की सैकड़ों महिला उद्यमियों ने भाग लिया।समारोह में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ईपीएफओ से रीजनल कमिश्नर वैभव सिंह, श्रम विभाग से डिप्टी लेबर कमिश्नर राकेश द्विवेदी, सेवायोजन विभाग से मनीषा अत्री, एमएसएमई मंत्रालय से डायरेक्टर आर.के. भारती, नोएडा प्राधिकरण से नवीन कुमार सिंह, एडीसीपी मनीषा सिंह, डीसीपी श्रवण कुमार, एसीपी राजीव गुप्ता, डीआईसी से त्रिभुवन पटेल और पूर्व डीआईसी गोस्वामी सहित कई अधिकारी शामिल रहे।मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम उपस्थित रहीं।खुशबू सिंह ने कहा कि यह संगठन हर महिला के आर्थिक आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करने का संकल्प है। लक्ष्य गौतमबुद्ध नगर से शुरू कर इसे पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय करना है।

संगठन का विजन:।

1. Ease of Doing Business को साकार करना – जिला प्रशासन, प्राधिकरण, जीएसटी, पीएफ, श्रम सहित सभी विभागों के साथ सेतु का कार्य करेगा।

2. निर्यातक विंग का गठन – स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना।

3. अकादमी और इंडस्ट्री कनेक्ट – छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर।

4. ग्रामीण महिलाओं को कौशल, बाजार और वित्तीय सहायता से जोड़ना।

मुख्य अतिथि लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में पहली बार महिलाओं के लिए उद्योग के क्षेत्र में इतना संगठित मंच बनाया गया है। विमला बाथम ने कहा कि खुशबू सिंह ने जिस कर्मठता से सभी महिलाओं को एकजुट कर मंच तैयार किया है, वह सराहनीय है।कोर टीम:।महासचिव – रश्मि निगम, कोषाध्यक्ष – आस्था शर्मा, उपाध्यक्ष – अर्चना आनंद, पूनम माहेश्वरी और रचना जैन, संयुक्त सचिव – दिशा कपूर, कार्यकारिणी सदस्य – सोनाली चौधरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button