रविन्द्र भाटी को मिला ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 ।
रविन्द्र भाटी को मिला ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 ।

ग्रेटर नोएडा।शिक्षा, तकनीकी कौशल विकास और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए रविन्द्र कुमार भाटी को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नव दर्पण संस्था द्वारा माता गुजररी पन्नाधाय ट्रस्ट एवं बीइंग केयरिंग ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से जी एल बजाज कॉलेज ग्रेटर नोएडा में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।रविन्द्र भाटी, चेयरमैन इंफोटेक कंप्यूटर एजुकेशन, बढ़पुरा, दादरी, लंबे समय से शिक्षा एवं समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए प्रयासरत हैं। विशेष रूप से गरीब, वंचित एवं झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को निःशुल्क तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनका योगदान सराहनीय रहा है।भाटी का मानना है कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन बदलने और समाज में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उनका संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे के सपनों की राह में बाधा न बने और प्रत्येक बच्चे को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिले।इस सम्मान पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए रविन्द्र भाटी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया है। उन्होंने सम्मान प्रदान करने वाली संस्था एवं समस्त आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा, “मेरा जीवन शिक्षा और समाजसेवा के लिए समर्पित है। जब तक सामर्थ्य रहेगा, जरूरतमंद बच्चों के सपनों को पंख देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करता रहूंगा। मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान किसी गरीब बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और उसके जीवन में सफलता देखना है।”राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 ने उनके सेवा-संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की है। यह सम्मान इस विचार को भी मजबूत करता है कि सच्ची उपलब्धि वही है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

