Blog

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन।

जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन।

ग्रेटर नोएडा, :_ जीएल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा दो दिवसीय “9th इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन ग्लोबल बिज़नेस इनोवेशंस: इनक्लूशन एंड एक्सपेंशन” का सफल आयोजन पीजीडीएम ऑडिटोरियम, जीएलबीआईएमआर कैंपस में किया गया। यह सम्मेलन वैश्विक व्यापार नवाचार, समावेशन एवं विस्तार जैसे समसामयिक विषयों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  मुख्य अतिथि डॉ. भीमराया मेत्री, निदेशक IIM नागपुर* ने अपने संबोधन में कहा, “वैश्विक व्यापार परिदृश्य में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में नवाचार अनिवार्य हो गया है। शिक्षा और उद्योग के बीच बेहतर समन्वय समय की मांग है। शोधार्थियों को अपने शोध में गुणवत्ता, प्रासंगिकता एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, ताकि उनका कार्य समाज और उद्योग दोनों के लिए उपयोगी सिद्ध हो।”  विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता रानी अग्रवाल, एडिशनल सेक्रेटरी, ए आई यू* ने कहा, “उच्च शिक्षा में समावेशिता, नवाचार एवं शोध की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गुणवत्तापूर्ण शोध देश के समग्र विकास में योगदान देता है। शोधार्थियों को नई तकनीकों और अंतःविषय दृष्टिकोण अपनाकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना चाहिए।” कार्तिकेय अग्रवाल, सीईओ, जीएल बजाज ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस * ने कहा, “इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय मंच हमारे छात्रों और फैकल्टी को वैश्विक रुझानों से जोड़ते हैं। समावेशन और नवाचार के बिना विस्तार संभव नहीं है। जीएल बजाज ऐसे आयोजनों के माध्यम से शोध और उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य करता रहेगा।”डॉ. सपना राकेश, डायरेक्टर, जीएल बजाज इंस्टिट्यूट आफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च* ने कहा, “9वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हमारे लिए गर्व का विषय है। विभिन्न ट्रैक्स में प्रस्तुत शोध पत्रों ने विषय की गहराई और विविधता को दर्शाया। यह मंच न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान का माध्यम बना, बल्कि प्रतिभागियों को नए विचारों और सहयोग के अवसर भी प्रदान किए।”  सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शोधार्थियों ने डेटा एनालिसिस, मार्केटिंग, एचआर तथा फाइनेंस जैसे ट्रैक्स में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन सत्रों में गहन चर्चा एवं ज्ञानवर्धन का माहौल रहा। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।प्रथम दिन का समापन डॉ आदर्श गर्ग एवम डॉ आनंद राय , कांफ्रेंस कन्वीनर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button