सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यालय में खुशी का माहौल।
सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यालय में खुशी का माहौल।

ग्रेटर नोएडा।विधा नगर दादरी स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल के लिए इस वर्ष कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अनश अनिकेश और आदित्य कुमार ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। अंकिता ने 94 प्रतिशत, निर्भिका देव ने 93 प्रतिशत तथा प्रांजल सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर आशा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की लगन और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।
[banner id="1202"]




