मोनाड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोनाड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हापुड़।मोनाड विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में शनिवार को व्याख्यान एवं नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मध्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक योगदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से भी नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया। प्रस्तुत कार्यक्रमों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि आज की छात्राएं भविष्य में देश का नाम रोशन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया तथा उनके प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में छात्राओं सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए अपने विचारों को अभिव्यक्त करने तथा समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुई। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की महिला नोडल अधिकारी डॉ० रितू चिक्कारा के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में डॉ० आशीष गर्ग, रविन्द्र, डॉ० मनीषा शर्मा, डॉ० विनिता, डॉ० विभा गर्ग, विपुल चौधरी, रूबी, ममता रानी चौधरी, नेहा, स्वाति त्यागी एवं प्रीति तोमर आदि के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]




