Blog

नोएडा महानगर में गूँजी राष्ट्रहित की आवाज़: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लव जिहाद के विरुद्ध किया विशाल प्रदर्शन।

नोएडा महानगर में गूँजी राष्ट्रहित की आवाज़: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने लव जिहाद के विरुद्ध किया विशाल प्रदर्शन।

नोएडा, ।आज विश्व हिंदू परिषद VHP एवं बजरंग दल, नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रहित और सामाजिक सुरक्षा के संकल्प के साथ एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन नोएडा महानगर और देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती ‘लव जिहाद’ की घटनाओं और कट्टरपंथी मानसिकता के विरुद्ध हिंदू समाज की एकजुटता को दर्शाने के लिए किया गया। नोएडा महानगर अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्र, संस्कृति और समाज की सुरक्षा हेतु हमारा संकल्प अटल है। हम हिंदू समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा और अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री दिनेश महावर, और संयोजक विनोद चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र  उनके साथ विभाग मंत्री ललित , नोएडा विभाग भी मौजूद रहे भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बिजलीघर सब माल, अट्टा चौक पर एकत्रित हुए। यहाँ से ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ एक विशाल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं का यह जत्था अट्टा चौक से होते हुए **सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस सेक्टर 19 तक पहुँचा। विरोध स्वरूप लव जिहाद की मानसिकता का पुतला दहन कर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया।प्रदर्शन के समापन पर जिला प्रशासन एडीएम/सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कठोरतम कानून और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।संगठन के पदाधिकारियों ने इस पूरे कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए **नोएडा पुलिस गौतम बुद्ध नगर पुलिस के विशेष सहयोग की सराहना की और उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव जी, प्रचार प्रसार राहुल दुबे, बजरंग दल सह संयोजक विनोद बॉक्सर, प्रवेश द्विवेदी, प्रवीन, सूरज मिश्रा, रोहित, श्यामवीर, नितेश, नवीन, चंदन, विष्णु, बलकेश, एम. के. श्रीवास्तव,पवन उपाध्याय, छोटे लाल , बलकेश  नरेन्द्र  ,प्रकाश  सहित सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं, और गणमान्य नागरिकों ने अपनी आहुति दी।

 

 

 

 

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button