Blog

सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती।

 

 

ग्रेटर नोएडा।विद्युत नगर, दादरी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, एनटीपीसी दादरी, विद्युत नगर में शनिवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि  की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  अवनीश कुमार द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया।इस अवसर पर  उषा  एवं  अपर्णा  ने छात्र-छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि  के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपने जीवन में परिवर्तन कर कठोर तपस्या के बल पर उन्होंने महर्षि का पद प्राप्त किया और विश्व के प्रथम महाकाव्य रामायण की रचना की।प्रधानाचार्य  अवनीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के महान प्रतीक हैं। उनका जीवन त्याग, तपस्या और सद्मार्ग का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर एक आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button