Blog

जीएल बजाज में टर्मिनेटर 5.0 का आयोजन, मंत्री नंदी रहे मुख्य अतिथि।

जीएल बजाज में टर्मिनेटर 5.0 का आयोजन, मंत्री नंदी रहे मुख्य अतिथि।

ग्रेटर नोएडा, । जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जीएलबीआईटीएम में शुक्रवार को टर्मिनेटर 5.0 – 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन आईफेवा के सहयोग से आईटीएम भवन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता “नंदी” रहे।मंत्री  नंदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक वाहनों की जगह तेजी से ईवी ले रहे हैं, अब ट्रक और बसें भी बैटरी से चल रही हैं, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। उन्होंने छात्रों से बैटरी रीसाइक्लिंग और पुनः उपयोग पर शोध करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथियों में सिविल डिफेंस के डिवीजनल ऑफिसर  रौनक गुप्ता, पीएसए भारत सरकार के निदेशक  विशाल चौधरी, एमएसएमई मंत्रालय की संयुक्त सचिव  मर्सी एपाओ, ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरपर्सन  विंकेश गुलाटी और नीति आयोग के पूर्व सलाहकार  सुधेंदु जे सिन्हा शामिल रहे।जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष  पंकज अग्रवाल ने पूरी टीम को बधाई दी। संस्थान के निदेशक डॉ. मानस कुमार मिश्रा और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोहित बंसल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button