Blog

नोएडा सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की कार्रवाई।

वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह के निर्देश पर चला अभियान, सड़क पर दुकानें लगाने वालों को दी चेतावनी।

नोएडा। त्योहारों के मद्देनजर सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट में सड़क पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण के सर्किल-2 ने अभियान चलाया। सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाए जाने की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में प्रबंधक नेहा शर्मा और सहायक प्रबंधक अनिल भाटी ने टीम के साथ अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर दुकानें लगाकर रास्ता घेरने वालों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।प्राधिकरण की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखना और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है।

Related Articles

Back to top button