ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोलचक्कर पर पुनः स्थापित हुई तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा।
निर्माण कार्य के चलते लंबे समय से हटाई गई थी प्रतिमा, कार्य पूरा होने की संभावना के बीच दोबारा स्थापित की गई।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। चार मूर्ति गोलचक्कर पर तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा को पुनः स्थापित कर दिया गया है। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के चलते प्रतिमा को हटाया गया था। अब निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना के बीच प्रतिमा को दोबारा स्थापित किया गया है।तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा इस गोलचक्कर की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। लंबे समय से यह स्थान चार मूर्ति गोलचक्कर के नाम से जाना जाता है। प्रतिमा की दोबारा स्थापना से क्षेत्र की पुरानी पहचान फिर से नजर आने लगी है।स्थानीय क्षेत्र में इस गोलचक्कर का विशेष महत्व है, क्योंकि इसकी पहचान इसी नाम से बनी हुई है। प्रतिमा की पुनः स्थापना से लोगों को एक बार फिर यहां का पुराना स्वरूप देखने को मिलेगा।

