Blog

CP लक्ष्मी सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों को दी करवा चौथ की शुभकामनाएं।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत नारी शक्ति का संदेश, महिला पुलिसकर्मियों के कर्तव्य और समर्पण को किया सलाम।

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने करवा चौथ के अवसर पर अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के कर्तव्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।मिशन शक्ति 6.0 के तहत नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व के साथ-साथ पुलिस सेवा में महिला कर्मियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।महिला पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। करवा चौथ पर दी गई शुभकामनाओं के माध्यम से उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button