नोएडा सेक्टर-63 में पिंक बूथ का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को मिलेगी मजबूती।
सी-ब्लॉक में महिला सुरक्षा के लिए नई पहल, महिला पुलिसकर्मियों की रहेंगी तैनाती।

नोएडा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से नोएडा के सेक्टर-63 स्थित सी-ब्लॉक में पिंक बूथ का शुभारंभ किया गया। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति और डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से बूथ का उद्घाटन किया।पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि महिलाएं अपनी शिकायतें और समस्याएं आसानी से पुलिस तक पहुंचा सकें। यहां मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर रहेगा।इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता आसानी से मुहैया कराना है। पिंक बूथ महिलाओं के लिए पुलिस से सीधे संपर्क करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

