Blog

उमा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन।

उमा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन।

ग्रेटर नोएडा,।उमा पब्लिक स्कूल, इकोटेक-11, ग्रेटर नोएडा में सात दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026–27 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की कुल 36 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों एवं विदेशों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन, तकनीक और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं सीबीएसई पर्यवेक्षक  सुशील त्यागी सहित  भीम त्यागी,  मनवीर नागर,  रजनीश कुमार,  मनोरंजन बंसल तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री गौरव खटाना की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खेलों को चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण का महत्त्वपूर्ण माध्यम बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की सह-संस्थापिका श्रीमती संतरा देवी, चेयरमैन डॉ. विपिन भाटी, प्रबंध निदेशक श्री सचिन चौधरी, निदेशिका एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता शर्मा तथा प्रधानाचार्य डॉ. राजेश वशिष्ठ ने अतिथियों और प्रतिभागी टीमों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेल, संस्कार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समान महत्त्व प्रदान करता है। विद्यालय के फुटबॉल प्रशिक्षक श्री हिमांशु राज एवं श्री अंकित भाटी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख मुकाबले एवं परिणाम।

अंडर-14 वर्ग में संजीवनी स्कूल, महाराष्ट्र ने आरफा इंग्लिश स्कूल, अतर को 6-0 से, गौडियम स्कूल, हैदराबाद ने के.आई.आई.टी. स्कूल को 3-0 से, अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल ने असम राइफल्स स्कूल को 4-0 से, श्री शक्ति इंटरनेशनल स्कूल, तिरुपुर ने विनमोर एकेडमी, बेंगलुरु को 2-0 से, श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल अकादमी ने मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा, नई दिल्ली को 3-0 से तथा भाधारदर स्कूल ने मेस इंडियन स्कूल, दोहा को 3-0 से पराजित किया। दून पब्लिक स्कूल, बेगूसराय और उमा पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।अंडर-17 वर्ग में असम राइफल्स स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, ईस्ट बेंगलुरु को 4-0 से, एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ को 3-0 से तथा इंडियन स्कूल, अल घुबरा ने नवी चिल्ड्रेन स्कूल, दिल्ली को 2-1 से हराया। आरफा इंग्लिश स्कूल, अतर और कमला देवी स्कूल, भोपाल के बीच तथा क्यूईसी स्कूल, उसिया, दिलदारनगर और बिरला पब्लिक स्कूल, दोहा के बीच मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।अंडर-19 वर्ग में फैकल्टी सेकेंडरी स्कूल ने सिग्नस वर्ल्ड स्कूल, वडोदरा को 3-0 से, इंदौर पब्लिक स्कूल, आमीन कैंपस, इंदौर ने मार थॉमस पब्लिक स्कूल को 3-0 से तथा वेदास इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम ने शांतिनिकेतन इंडियन स्कूल, दोहा को 3-0 से पराजित किया। इंडियन स्कूल, मस्कट और संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की गति, रणनीति, सामूहिक तालमेल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विशेष रूप से देखने को मिली। यह राष्ट्रीय आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ-साथ सौहार्द, एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहित कर रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और खेल भावना के साथ सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Back to top button