Blog
एक साल बाद परिवार से मिलीं सवाली प्रभु जी, अपना घर आश्रम ने कराया पुनर्वास।
एक साल बाद परिवार से मिलीं सवाली प्रभु जी, अपना घर आश्रम ने कराया पुनर्वास।

नोएडा, । मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण एक साल पहले परिवार से बिछड़ी 85 वर्षीय सवाली प्रभु जी का अपना घर आश्रम, नोएडा ने पुनर्वास कराया।आश्रम में सेवा के बाद स्वस्थ होने पर टीम ने परिवार की खोज की। सूचना पर उनके बेटे जितेंद्र कमती, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा आश्रम पहुंचे और अपनी मां को साथ ले गए।आश्रम की ओर से बताया गया कि अब तक 312 महिला प्रभु जी का पुनर्वास किया जा चुका है। टीम ने ठाकुर जी से सवाली प्रभु जी के स्वस्थ व प्रसन्न रहने की प्रार्थना की।

