सिक्किम–नामची ट्रेकिंग कैंप के लिए सेंट-हुड कॉन्वेंट स्कूल की दो एनसीसी कैडेट्स चयनित।
सिक्किम–नामची ट्रेकिंग कैंप के लिए सेंट-हुड कॉन्वेंट स्कूल की दो एनसीसी कैडेट्स चयनित।

ग्रेटर नोएडा दादरी। सेंट-हुड कॉन्वेंट स्कूल, दादरी की जूनियर विंग (JW) की दो प्रतिभाशाली एनसीसी कैडेट्स वैष्णवी जाधव एवं अनिषा भाटी का 31 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित सिक्किम–नामची ट्रेकिंग कैंप के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। यह सफलता विद्यालय के साथ-साथ एनसीसी इकाई के लिए भी गर्व का विषय है।इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने दोनों कैडेट्स को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ट्रेकिंग अभियान की सफलता एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वैष्णवी जाधव और अनिषा भाटी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।विद्यालय परिवार ने दोनों कैडेट्स की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल, सुखद एवं सुरक्षित ट्रेकिंग अभियान की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इसे छात्राओं की मेहनत, समर्पण और एनसीसी के माध्यम से विकसित हो रहे व्यक्तित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बताया

