Blog

रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने ‘एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026–27’ में प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने ‘एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026–27’ में प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

 

 

ग्रेटर नोएडा ‌।रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने ‘एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स अवार्ड्स 2026–27’ में पहचान बनाकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति स्कूल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।ये रैंकिंग्स स्कूलों को विभिन्न पैमानों पर परखती हैं, जिनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, शिक्षकों की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचा, पाठ्येतर गतिविधियां और छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान देना शामिल है।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित ‘पुलमैन’ Pullman में आयोजित किया गया था। स्कूल की प्रधानाचार्या,  सुधा सिंह ने निम्नलिखित श्रेणी में यह पुरस्कार प्राप्त किया: को-एड डे स्कूल – ग्रेटर नोएडा: रैंक 7 स्कूल प्रबंधन ने अपनी पूरी टीम स्टाफ छात्रों और अभिभावकों को उनकी कड़ी मेहनत, सहयोग और समर्थन के लिए बधाई दी है, जिसकी बदौलत स्कूल को यह सम्मान मिला है।स्कूल ने अपने मार्गदर्शकों – चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रेस पिंटो – को उनके विजन और स्कूल को आगे बढ़ाने में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button