जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में “जेएमएस खेल महोत्सव 2026” का भव्य समापन, 24 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

हापुड़। हापुड़ के प्रतिष्ठित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में एथलेटिक्स प्रतियोगिता “जेएमएस खेल महोत्सव 2026” का भव्य समापन कार्यक्रम किया गया। इस खेल महाकुंभ में विभिन्न 24 विद्यालयों के लगभग 300 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उद्घाटन एवं स्वागत:। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सचिव हैंडबाल संघ डॉली त्यागी, जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक विभाग व क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल एवं प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया गया। डॉली त्यागी ने कहा कि खेलों से शरीर के साथ मानसिक विकास भी होता है। जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, वे मेहनत करें और अगले साल फिर हिस्सा लें। खेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को तराशा जा सकता है। ज्ञान बढ़ाने के लिए बढ़ना जरूरी है। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के प्रेरणादायक और खेलकूद के आयोजन करता रहता है।प्रतियोगिता के परिणाम:।स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपांशु गर्ग ने एथलेटिक्स के परिणामों की घोषणा की, जो इस प्रकार रहे:।
Under 10 60 मी. बालक
I- आदित्य
II- दिग्विजय
III- माहिव
Under 10 60 मी. बालिका
I- दिया
II- दिशा
III- अवनी
Under 10 100 मी. बालक
I- लक्षित
II- दिग्विजय
III- माहिब
Under 12 100 मी. | बालिका |
I- काव्य
II- मानवी
III- अनन्या
III- मायरा
सम्मान समारोह:।एथलेटिक्स की चैंपियनशिप डीएम पब्लिक स्कूल हापुड़ पहले स्थान पर दूसरे स्थान पर आयरनमैन स्पोर्ट्स क्लब हापुड़ रही।प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला सचिव हैंडबाल संघ डॉली त्यागी, जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक विभाग व क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहन सिंघल एवं प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक ने मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशेष सहयोग:। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सचिन, महेंद्र, ललित, निशांत, हिमांशु, सौरभ, अंकुर पूनिया, गीता त्यागी, प्रिंस यादव, मनोज, नीरज एवं नितिन का विशेष सहयोग रहा।

