Blog
ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को लेकर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर।
ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव में ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को लेकर बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर।

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के नवादा गांव में ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने की सूचना है।मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की ओर से मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

