Blog
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत।
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बेटे और उसके पिता की मौत हो गई। दोनों की मौके पर ही जान चली गई।जानकारी के मुताबिक, 23वीं मंजिल की बालकनी में पिता अपने बेटे से फूल तुड़वा रहे थे। इसी दौरान अचानक बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से लटक गया। बेटे को बचाने के प्रयास में पिता का संतुलन भी बिगड़ गया और दोनों नीचे जा गिरे।हादसे में पिता और 11 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में शोक की लहर है।

